झारखंड में थर्ड जेंडर के वैक्सीनेशन की शुरुआत करने वाला रांची बना पहला जिला

रांची। झारखंड में थर्ड जेंडर के टीकाकरण की शुरुआत करने वाला रांची पहला जिला बन गया है। रोस्पा टावर परिसर से रांची उपायुक्त छवि रंजन की उपस्थिति में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लोगों का टीकाकरण 4 जून को किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची […]

Continue Reading

दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर परिजनों को देगी 5 लाख रुपये

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी देखने को मिली थी। ऑक्सीजन की कमी के चलते कई लोगों ने दम भी तोड़ दिया था। वहीं अब दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवाने वालों के परिवार […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री शनिवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। वे पुणे में तीन स्थानों पर ई-100 वितरण स्टेशनों की एक पायलट परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और संपीड़ित बायोगैस कार्यक्रमों के तहत किसानों के अनुभव जानने के लिए उनसे […]

Continue Reading

तैरते जहाजों पर प्रशिक्षण ​पूरा कर, नौसेना को मिले 104 अधिकारी

नई दिल्ली। आखिरकार ​तैरते जहाजों पर प्रशिक्षण पूरा करके 104 प्रशिक्षु नौसेना के अधिकारी बन गए। 99वां एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षु पाठ्यक्रम पूरा होने पर शुक्रवार को जहाजों पर ही प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की पासिंग आउट परेड भी हुई। दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने जहाजों पर आयोजित पासिंग आउट के दौरान मेधावी अधिकारी प्रशिक्षुओं को ट्राफियां प्रदान […]

Continue Reading

सेना खरीदेगी 6,000 करोड़ रुपये की एयर डिफेन्स गन और गोला बारूद

नई दिल्ली। ​​भारतीय सेना​ को ​​6,000 करोड़ रुपये की ​​एयर डिफेन्स गन और गोला-बारूद खरीदने की मंजूरी दे दी गई है। ​​​​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्ष​​ता में​ शुक्रवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद ​(​डीएसी) ​की बैठक में ​​’बाय एंड मेक’ (भारतीय) श्रेणी के तहत ​सेना का यह प्रस्ताव मंजूर किया गया है​।​ इसके अलावा छह स्टील्थ ​​पनडुब्बियों का निर्माण​ करने के लिए 43 हजार करोड़ रुपये ​के ​​स्वदेशी प्रोजेक्ट-75आई​ को […]

Continue Reading
jharkhand

रिम्‍स के डॉक्‍टरों को 7वां वेतनमान, अधीक्षण अभियंता बर्खास्‍त, ग्रामीण बिजली उपभोक्‍ताओं को राहत

चिकित्सा कर्मियों और चिकित्सकों को 1 माह के मूल वेतन मानदेय के समतुल्य प्रोत्साहन राशि देने की मंजूरी गेतलसूद जलाशय में 100 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर संयंत्र प्लांट के अधिष्ठापन करने की मंजूरी मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत कार्यरत भोजन पकाने वाली रसोईया सह सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की गई झारखंड कैबिनेट की बैठक […]

Continue Reading

प्रोजेक्ट-75आई को मिली मंजूरी, भारत अब खुद बनाएगा छह स्टील्थ पनडुब्बियां

​नई दिल्ली। हिन्द महासागर में चीन का मुकाबला करने के लिए भारत छह स्टील्थ पनडुब्बियों का निर्माण खुद स्वदेशी प्रोजेक्ट-75आई के तहत करेगा। विदेशी सहयोग से घरेलू निर्माण के लिए 14 साल से लंबित 43 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना को आज औपचारिक रूप से मंजूरी मिल गई। इन पनडुब्बियों को नौसेना के बेड़े […]

Continue Reading

सीसीएल की खुली खदान में सुरक्षा नियमों की अवहेलना कर हो रहा कोयला उत्पादन

एक करोड़ की लागत से लगाई गई ग्रीन कॉटन बॉल 3 माह भी नहीं टिक पाई प्रशांत अंबष्‍ठ बोकारो। सीसीएल की बेरमो स्थित बीएंडके क्षेत्र की कारो खुली खदान में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कोयला उत्पादन किया जा रहा है। यहां हाईवाल के नीचे असुरक्षित ढंग से कामगारों से काम लिया जा रहा […]

Continue Reading

रक्षा मंत्रालय में सक्रिय होने लगे पहली बार सृजित हुए ‘नौकरशाही’ के पद

नई दिल्ली। देश के सशस्त्र बलों के इतिहास में पहली बार रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव जैसे पद सृजित करके नियुक्तियां की गईं हैं। तीनों सेनाओं में रक्षा सुधारों के लिए बनाये गए डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए) ने कई और ऐसी सिफारिशें की हैं, जिनसे आगे आने वाले समय में सशस्त्र बलों में बदलाव दिखेंगे। संयुक्त सचिव (नौसेना और रक्षा कर्मचारी) पद पर नियुक्त होने वाले पहले सशस्त्र बल अधिकारी रियर एडमिरल कपिल मोहन धीर […]

Continue Reading

देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरियंट जिम्मेदार

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरियंट जिम्मेदार है। कोरोना वेरियंट के जीन सीक्वेंसिंग के लिए गठित 10 लैब के समूह के अध्ययन में पाया गय़ा कि देश में दूसरी लहर के लिए बी.1.617 और डबल म्यूटेंट बी 1.617.2 वेरियंट जिम्मेदार रहा है। यह वेरियंट 50 प्रतिशत ज्यादा तेजी से […]

Continue Reading