नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में पिछले एक साल से काम कर रही 16 वर्षीय नाबालिग को अमानवीय शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाया गया।
‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन’ की शिकायत और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पीड़ित बच्ची को मुक्त करा लिया गया है। उसके शरीर पर जलने और गंभीर चोटों के कई निशान हैं। इसके बाद बाल कल्याण समिति के निर्देश पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित किशोरी (बदला हुआ नाम- सायरा) मूल रूप से गरीब परिवार से है, जिसे बेहतर भविष्य का झांसा देकर घर में काम पर रखा गया था। वह घर में बुजुर्ग महिला की देखभाल करती थी।
सुबह 6 बजे से रात के 2 बजे तक लगातार घरेलू काम (झाड़ू-पोंछा, बर्तन आदि) करा 20 घंटे तक खटाया जाता था। खाने के नाम पर उसे अक्सर बासी और बचा हुआ खाना दिया जाता था। एक साल काम कराने के एवज में उसे महज 18,000 रुपये दिए गए।
सीडब्ल्यूसी के सामने दिए गए बयानों के मुताबिक, जरा सी गलती होने पर मकान मालकिन उसे बेहरमी से पीटती थी। उसकी पीठ, हाथों और कूल्हों को कई बार गरम प्रेस से जलाया गया और गरम चाकू से भी वार किए गए। उसके सिर पर भी गंभीर घाव हैं।
सायरा ने बताया कि उसे लगातार कई-कई दिन भूखा और प्यासा रखा जाता था। धमकी दी गई थी कि अगर किसी को कुछ बताया, तो उसे मारकर बोरे में भरकर फेंक दिया जाएगा।
आरोपियों ने बच्ची को उसके परिजनों से पूरी तरह काट दिया था। सालभर में बमुश्किल दो-तीन बार फोन पर बात कराई गई, वह भी उसका चेहरा ढंककर, ताकि माता-पिता को उसके शरीर और चेहरे की चोटें न दिख सकें।
‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन’ को मिली शिकायत के बाद कालकाजी एसडीएम, श्रम विभाग और शाहीन बाग थाने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। हालांकि छापेमारी के दौरान बच्ची वहां नहीं मिली, क्योंकि मकान मालिक उसे मुरादाबाद भेज चुका था।
बाद में उसे वापस लाकर एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज किए। बाल श्रम व किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

