- झारखंड सरकार से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट : डॉ. आशा लकड़ा
नई दिल्ली। झारखंड की आदिवासी महिला नेत्री सुश्री निशा भगत की मौत के मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है।
उल्लेखनीय है कि निशा भगत ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। इस घटना के बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से शीघ्र ही झारखंड राज्य के संबंधित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की जाएगी।
आयोग यह जानना चाहता है कि किन परिस्थितियों एवं कारणों के चलते यह दुखद घटना हुई। साथ ही, मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच एवं तथ्यों की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि आदिवासी समाज के हितों, उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सदैव प्रतिबद्ध है।
जनजातीय समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय, उत्पीड़न अथवा अधिकारों के हनन के मामलों में आयोग संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

