नई दिल्ली। भारतीय रेलवे से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और दैनिक यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। RailOne ऐप के जरिए सीजन टिकट (MST/QST/Season Ticket) की बुकिंग प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया गया है। नई सुविधा 9 सितंबर, 2026 से प्रभावी हुई।
इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों और यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है, जो खुद ऐप चलाने में असमर्थ हैं या जिनके पास अलग से ऑनलाइन अकाउंट नहीं है।
कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत एक पंजीकृत RailOne यूजर स्वयं के लिए सीजन टिकट बुक कर सकता है।
इसके अलावा, वह अधिकतम 5 अन्य यात्रियों के लिए भी सीजन टिकट बुक करने के लिए अधिकृत होगा।
मुख्य बातें और नियम
सीजन टिकट के जरिए यात्री अपनी वैधता अवधि के दौरान दो निर्दिष्ट स्टेशनों के बीच बिना बार-बार टिकट खरीदे कई बार यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा उपनगरीय (Suburban) और गैर-उपनगरीय (Non-Suburban) दोनों क्षेत्रों में सेकंड क्लास (Second Class) की यात्रा के लिए लागू होती है।
आमतौर पर अधिकतम 150 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए जारी किया जाता है। रेलवे के नियमानुसार सामान्य यात्री और छात्र दोनों इसका लाभ उठा सकते हैं।
सीजन टिकटधारक यात्री रिजर्व डिब्बों (Reserved Coaches) में सफर नहीं कर सकते। इसके अलावा, जिन ट्रेनों में दूरी के हिसाब से यात्रा की शर्तें लागू हैं, वहां भी कुछ प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।
कैसे दिखाएंगे टिकट
यात्री अपने मोबाइल फोन पर सीजन टिकट की प्रिंटेड कॉपी (Hard Copy) या PDF के रूप में डिजिटल कॉपी साथ रख सकते हैं।
इस डिजिटल टिकट में यात्री की फोटो और एक QR कोड होगा। यात्रा के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ (TTE) अपने हैंडहेल्ड टर्मिनल से इस QR कोड को स्कैन करके सत्यापन कर सकेंगे।
ये है जरूरी निर्देश
यात्रा करते समय यात्रियों को मूल सीजन टिकट (प्रिंट या ऐप/पीडीएफ टिकट) साथ रखना अनिवार्य होगा। केवल बुकिंग रसीद या इनवॉइस को वैध यात्रा दस्तावेज नहीं माना जाएगा।
टिकट की वैधता व समय सीमा
| यात्री का प्रकार | टिकट कब से होगा मान्य? | न्यूनतम आयु सीमा |
| स्वयं (Registered User) | सफल भौगोलिक सत्यापन (Geographical Verification) के बाद उसी दिन से मान्य। | न्यूनतम 18 वर्ष होना अनिवार्य। |
| अन्य यात्री (Other Passenger) | बुकिंग के अगले दिन से मान्य। | यात्रा करने वाले व्यक्ति की आयु कम से कम 5 वर्ष होनी चाहिए। |
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

