बोकारो के व्यापारी रितेश सिंह को मिली मौत की धमकी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

अपराध झारखंड
Spread the love

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीएसएल एलएच क्षेत्र के रहने वाले लोहा व्यवसायी रितेश कुमार सिंह को जान से मार देने की धमकी मिली है।

रितेश ने सोमवार को कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाते हुए बीएस सिटी थाना में एफआईआर दर्ज करायी है।

जिन लोगों पर मामला दर्ज हुआ है, उनमें राहुल दूबे, अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

रितेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके “बॉस” को पांच करोड़ रुपये चाहिए।

इसके बाद आरोपियों की ओर से मैसेज भेजकर भी इतने ही रकम की मांग की गयी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनसे अभद्र भाषा में बात करके धमकी दी गयी।

रितेश के अनुसार, कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि बोकारो में एक व्यापारी की हत्या की योजना थी और उनके परिवार तथा सहयोगियों पर नजर रखी जा रही है।

उनका कहना है कि फोन करके धमकाने वालों ने चेतावनी दी कि यदि पैसे नहीं दिये गये, तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

मामले की शिकायत मिलने के बाद बीएस सिटी थाना के इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करके आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना की सूचना बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह और सिटी डीएसपी को भी दे दी गयी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *