Blog

डीआरडीए में अनुबंध पर कार्यरत कर्मी सीएम से मिले, नियमित करने का आग्रह

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड राज्य जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने 5 सितंबर को मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। संघ के सदस्‍यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 300 पदाधिकारी और कर्मचारी पिछले दस वर्षों से ज्यादा समय से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) में अनुबंध पर लगातार कार्य […]

Continue Reading

सीएमपीडीआई में 28 सितंबर को तय होगा कोयला कामगारों का दुर्गा पूजा बोनस

रांची। कोयला कामगारों के दुर्गा पूजा बोनस का फैसला 28 सितंबर को होगा। इस पर चर्चा को लेकर रांची स्थित सीएमपीडीआई मुख्‍यालय में 11 बजे बैठक बुलाई गई है। यह जानकारी कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) सह जेबीसीसीआई-11 के समन्‍वयक अजय कुमार चौधरी ने दी है। इस बैठक में कोल इंडिया के विभिन्‍न यूनियन के प्रतिनिधि और […]

Continue Reading

पेयजल विभाग : नियमित अधीक्षण अभियंता के पद पर इन्‍हें मिली प्रोन्‍नति

रांची। झारखंड सरकार ने पेयजल विभाग के कई प्रभारी अधीक्षण अभियंता को उस पद पर नियमित प्रोन्नति दे दी है। इसका आदेश 5 सितंबर को विभाग के संयुक्त सचिव पशुपति नाथ मिश्र ने जारी कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्‍त प्रोन्नति‍ का वास्तविक वित्तीय लाभ पदभार ग्रहण करने की तिथि से […]

Continue Reading

jharkhand : इन जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

कल राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात संभव रांची। झारखंड में 9 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में पड़ने के संकेत हैं। राज्‍य में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र […]

Continue Reading

BIG NEWS- लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री, ‘भारतवंशी’ ऋषि सुनक ने दी कड़ी टक्कर

लंदन। बड़ी खबर ब्रिटेन से आ रही है।लिज ट्रस ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने इस मुकाबले में ‘भारतवंशी’ ऋषि सुनक को पीछे छोड़ा। बता दें कि ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इस मुकाबले में लिज ट्रस बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी पद के लिए आगे […]

Continue Reading

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने की मातृभाषा में पढ़ाई की वकालत, 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार, 2022 से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस पर 46 चुनिंदा शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया। दिल्ली में सोमवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अगर विज्ञान, साहित्य सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई मातृ भाषा में करायी जाए, तो इन […]

Continue Reading

बरसात में भी प्‍यासी है 10 हजार की आबादी, आंदोलन के मूड में

आवासीय परिसर में 10 दिनों से पानी सप्लाई बाधित प्रशांत अंबष्‍ठ गोमिया (बोकारो)। बरसात में भी 10 हजार की आबादी प्‍यासी है। बीते करीब 10 दिनों से आवासीय परिसर में पानी की सप्‍लाई बाधित है। लोगों पानी ढो-ढोकर परेशान हैं। उनका सब्र जवाब दे रहा है। वे आंदोलन के मूड में हैं। जानकारी के मुताबिक […]

Continue Reading

बड़ी खबरः ऑडियो क्लिप में नाम आने के बाद लिंगायत संत ने दे दी जान, जानें पूरा मामला

कर्नाटक। बड़ी खबर कर्नाटक से आ रही है। बेलगावी जिले के नेगीनाहला गांव में गुरु मदीवलेश्वर मठ के पुजारी बसवा सिद्धलिंग स्वामीजी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह सेक्स स्कैंडल में अपना नाम घसीटे जाने से काफी आहत थे। इसकी जनकारी पुलिस सूत्रों ने सोमवार को […]

Continue Reading

छात्रों में सीखने की भूख शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाता है : डॉ ओंकार नाथ सिंह

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस मना  रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि, वानिकी एवं पशु चिकित्सा संकाय में सोमवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। तीनों संकाय में छात्र-छात्राओं ने बड़े धूम-धाम से शिक्षक दिवस मनाया। कृषि, वानिकी, पशु चिकित्सा एवं उद्यान महाविद्यालय के समारोह में कुलपति […]

Continue Reading

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का ‘पिया जी के मुस्की’ गाना मचा रहा धमाल, आप भी देखें वीडियो

नई दिल्ली। खबर फिल्मी है, पर यकीन मानिए आपको पढ़कर और देखकर मजा आयेगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की। इनकी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म से ‘पिया जी के मुस्की’ गाने का फुल वीडियो रिलीज हो गया […]

Continue Reading