कोलकाता। कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के फेज-2 मतदान के दौरान EVM से छेड़छाड़ की 77 शिकायती आई है। शिकायतों को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त है। इन जगहों पर री पोलिंग हो सकती है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुल 77 शिकायतें EVM से छेड़छाड़ की सामने आई हैं। इन शिकायतों में आरोप है कि EVM के बटन पर ब्लैक टेप, स्टिकर या अन्य चीजें लगाई गईं।
सबसे ज्यादा शिकायतें
फलता सीट : 32
डायमंड हार्बर : 29
मगरहाट : 13
बजबज : 3
जांच और पुष्टि
सभी मामलों की जांच की जा रही है। अब तक करीब 23 मामलों की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है।
री-पोल संभव
श्री अग्रवाल ने साफ कहा कि जहां भी छेड़छाड़ साबित होगी, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा।
री-पोल की प्रक्रिया 1 या 2 मई से पहले पूरी करने की संभावना जताई गई है, क्योंकि 4 मई को मतगणना होनी है।
आयोग की सख्ती
चुनाव आयोग पहले ही निर्देश दे चुका है कि EVM पर कोई भी टेप/गोंद/रंग आदि नहीं होना चाहिए, वरना कार्रवाई और री-पोल हो सकता है।
चुनावी माहौल
फेज-2 में कुल 142 सीटों पर मतदान हुआ, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है। बीती बात टीएमसी को यहां से अधिक सीटें मिली थीं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

