आईएएस दिव्या मित्तल से पहले उनके पति गगनदीप सिंह ने दिया था प्रशासनिक सेवा से इस्‍तीफा, जानें क्‍या कर रहें हैं अब

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम ने देश भर का ध्यान खींचा है। इसके साथ ही उनके पति एवं पूर्व प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गगनदीप सिंह की जीवन यात्रा भी चर्चा का केंद्र बन गई है। गगनदीप ने भी चार साल पहले आईएएस से इस्तीफा दे दिया था।

विदेश में जीवन से असंतुष्ट

गगनदीप सिंह और दिव्या मित्तल की कहानी महत्वाकांक्षा एवं देशप्रेम की एक मिसाल है। दोनों लंदन में सिटीग्रुप और जेपी मॉर्गन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में उच्च वेतन वाली कॉर्पोरेट जॉब कर रहे थे। विदेश में जीवन से असंतुष्ट होकर और देश के लिए कुछ करने की चाहत में इस जोड़े ने अपनी नौकरियां छोड़ीं। भारत लौट आए।

पहले प्रयास में सफलता

विदेश से लौटने के बाद बिना कोचिंग पहले प्रयास में गगनदीप ने सफलता पाई थी। गगनदीप ने साल 2010 में अपने पहले ही प्रयास में कठिन यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास की।

भारतीय व्यापार सेवा में चयन

उनका चयन भारतीय व्यापार सेवा में हुआ। उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के रूप में सेवाएं दीं।

दिव्या मित्तल का मार्गदर्शन

गगनदीप ने ही दिव्या मित्तल को सिविल सेवा के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने पहले आईपीएस और फिर 2013 बैच में आईएएस का पद हासिल किया। दिव्या ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, संत कबीर नगर और देवरिया जैसे प्रमुख जिलों में जिलाधिकारी (DM) के रूप में बेहतरीन कार्य किया।

आईआईटी और आईआईएम के छात्र

मूल रूप से पंजाब के बठिंडा जिले के गिद्दरबाहा के रहने वाले गगनदीप की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद शानदार रही है। उन्‍होंने आईआईटी दिल्ली (1998–2002): केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। आईआईएम बैंगलोर (2003–2005): प्रबंधन (MBA) की डिग्री ली।

अब बने एल्गोरिथमिक ट्रेडर

वर्षों तक देश की प्रशासनिक सेवा में योगदान देने के बाद, गगनदीप ने चार साल पहले सरकारी सेवा से नाता तोड़ लिया। आधिकारिक तौर पर 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वे प्राइवेट फाइनेंस सेक्टर में सक्रिय हैं और ‘न्यूराकैप’ (Neuracap) में एल्गोरिथमिक ट्रेडर (Algorithmic Trader) के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बना चुके हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *