उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर रामपुर प्रशासन और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर जेल में बंद हैं।

रामपुर विकास प्राधिकरण ने रामपुर के उनके ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी परिसर के भीतर बनी 40 में से 38 इमारतों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें ढहाने का आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन की जांच और औचक निरीक्षण में यह सामने आया कि इन 38 आलीशान इमारतों का निर्माण बिना नक्शा पास कराए और बिना जरूरी एनओसी के गैर-कानूनी ढंग से किया गया था।
जिला मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत यह आदेश पारित किया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन (जौहर ट्रस्ट) को 15 दिन का समय दिया गया है कि वे खुद इन अवैध निर्माणों को हटा लें, अन्यथा प्रशासन खुद बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त कर देगा।
15 जुलाई को हुई व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने दलील दी थी कि जब इन इमारतों का निर्माण हुआ था, तब यह क्षेत्र (सींगन खेड़ा गांव) रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था। प्रशासन ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि उस समय यह इलाका जिला पंचायत के अधीन था। वहां से भी नक्शा पास कराना अनिवार्य था।
रिकॉर्ड के मुताबिक, पूरे कैंपस में सिर्फ मेडिकल कॉलेज और एकेडमिक ब्लॉक का ही नक्शा पास है, बाकी 38 इमारतों का कोई वैध अप्रूवल नहीं है। यूनिवर्सिटी के अंदर की सड़क अब आम जनता के लिए खुलीइस डिमोलिशन ऑर्डर के साथ ही उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने भी एक बड़ा कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के अंदर से होकर लालपुर डैम की तरफ जाने वाली 3.3 किलोमीटर लंबी 4-लेन सड़क को विभाग ने सरकारी और सार्वजनिक घोषित कर दिया है।
विभाग ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर बकायदा एक बड़ा बोर्ड लगा दिया है, जिस पर साफ लिखा है कि यह सड़क आम जनता के इस्तेमाल के लिए खुली है। साल 2019 में यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस गेट को बंद कर दिया था, जिससे आम जनता और विभाग के अधिकारियों का प्रवेश रुक गया था।
हालांकि यह मामला अभी इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी लंबित है, लेकिन प्रशासन ने अपनी तरफ से सड़क को सार्वजनिक घोषित कर बोर्ड टांग दिया है। फिलहाल आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर जेल में बंद हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

