- संस्था सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध : श्रीमती प्रीति सिंह
रांची। अर्पिता महिला मंडल ने विवाह योग्य एवं जरूरतमंद बेटी-दुल्हनों को विवाह सहायता सामग्री 13 जून को प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर स्थित संगम सभागार में हुआ। इसकी अध्यक्षता मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने की।
कार्यक्रम के अंतर्गत विवाह योग्य एवं जरूरतमंद बेटी-दुल्हनों को विवाह सहायता सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती रीता तिवारी, श्रीमती रूपा रानी, श्रीमती रीता मिश्रा एवं श्रीमती नीरू हंजूरा का विशेष सहयोग रहा।
इस पहल के तहत सीसीएल के 15 क्षेत्रों से चयनित 15 बेटी-दुल्हनों और मुख्यालय से चयनित एक बेटी-दुल्हन सहित 16 लाभार्थियों को विवाह सहायता प्रदान की गई। क्षेत्रीय महाप्रबंधकों एवं मुख्यालय के सहयोग से प्रत्येक बेटी-दुल्हन को अलमारी, एयर बैग, साड़ी, चुन्नी, तौलिया, सुहाग पोटली और फलों की टोकरी भेंट की गई।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक बेटी-दुल्हन को नकद सहायता राशि भी प्रदान की गई। वहीं, अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने अतिरिक्त नकद राशि प्रदान कर नवजीवन की शुरुआत करने जा रही इन बेटियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि अर्पिता महिला मंडल समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहा है। मंडल समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करता है। आगे भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

