एक और TMC एमपी ने ममता बनर्जी दिया झटका, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को झटके पर झटका लग रहा है। लगातार उनकी पार्टी में टूट की खबरें आ रही है। अब एक और एमपी ने ममता बनर्जी को झटका दिया है।

TMC के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा राज्यसभा सभापति द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है, जिससे पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट रिक्त हो गई है।

TMC के भीतर असंतोष और बगावत की खबरें भी सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि लगभग 20 लोकसभा सांसदों ने NDA को समर्थन देने की इच्छा जताई है। हालांकि, इन घटनाक्रमों पर राजनीतिक विवाद जारी है।

अब खबर है के राज्‍यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफे दे दिया है। इन दोनों राज्‍यसभा सांसदों के इस्‍तीफा देने की खबर पहले से ही आ रही थी। बताया जाता है कि कुछ और सांसद भी इस्‍तीफा दे सकते हैं।

यदि किसी राज्यसभा सदस्य का इस्तीफा स्वीकार हो जाता है, तो रिक्त सीट को भरने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया कराई जाती है। अब दावा किया जा रहा है कि दोनों सीटों पर भाजपा निश्चित रूप से जीत जाएगी।

हालांकि, यह अभी केवल राजनीतिक अनुमान है। राज्यसभा चुनावों का परिणाम संबंधित राज्य विधानसभा में दलों की संख्या और राजनीतिक समीकरणों पर निर्भर करता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *