
पिठोरिया। कांके प्रखंड की राडढ़हा पंचायत के सुतियांबे गांव के डहुटोला में स्थित 1 एकड़ 48 डिसमिल सरकारी गैर मजरूआ जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वरीय पुलिस अधिकारियों और कांके सीओ को लिखित आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार खाता नं०- 211 के प्लॉट नं०- 611, 617, 624 रकबा 1 एकड़ 48 डिसमिल गैर मजरूआ जमीन का उपयोग गांव के लोग सदियों से अपनी खेतीबारी में आने-जाने के लिए रास्ता, बच्चों के खेलकूद के मैदान और दशकर्म जैसे जैसे सार्वजनिक कार्यों के लिए करते आ रहे थे।

आरोप है कि स्वर्णरेखा संस्थान द्वारा अपनी खरीदगी जमीन की आड़ में उक्त सरकारी भूमि पर बाउंड्री वॉल और कमरा बनाकर कब्जा कर लिया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी कांके अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस मामले में कांके अंचलाधिकारी की भी संदीग्ध है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त गैर मजरूआ जमीन को जल्द अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

