पलामू। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने पलामू जिले में 3 सितंबर, 2026 को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद पलामू जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मद्देनजर कल यानी 3 सितंबर को KG से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बारिश की वजह से जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी स्कूलों में पानी भरने व आवागमन बाधित होने की सूचना है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के तहत शैक्षणिक कार्य स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है।
आदेश के मुताबिक पलामू जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी (Private) विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक का पठन-पाठन कार्य तत्काल प्रभाव से 3 सितंबर तक स्थगित रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगे। गैर-शैक्षणिक कार्यों का संपादन करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा उपायुक्त (पलामू) के अनुमोदन से 2 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इसकी जानकारी संबंधितों को दी गई है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

