ऑल इंडिया मिलिट्री फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट 20 नवंबर से, जीत सकते हैं पुरस्‍कार

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोच्चि। फोटो जर्नलिस्ट/फोटोग्राफरों के लिए खुशखबरी। अपने फोटो के जरिये वे पुरस्‍कार जीत सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें ऑल इंडिया मिलिट्री फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट में भाग लेना होगा।

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के तत्वावधान में ‘नेवी वीक’ (नौसेना सप्ताह) समारोह 2026 के हिस्से के रूप में, मिलिट्री फोटो प्रदर्शनी का 14वां संस्करण 20 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। फोटो जर्नलिस्ट/फोटोग्राफर इस प्रतियोगिता के लिए रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रक्षा बलों से जुड़ी घटनाओं की अपनी तस्वीरें जमा कर सकते हैं।

इस प्रतियोगिता के लिए 20 नवंबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2026 के बीच ली गई तस्वीरें ही मान्य होंगी। प्रत्येक फोटो जर्नलिस्ट इस प्रतियोगिता के लिए अधिकतम तीन तस्वीरें जमा कर सकते हैं। तस्वीरें 12*18 इंच की और 300 DPI की होनी चाहिए।

जमा की गई प्रत्येक तस्वीर के साथ अंग्रेजी या हिंदी में एक उपयुक्त कैप्शन (विवरण) होना चाहिए। अच्छी क्वालिटी (रिज़ॉल्यूशन) वाली तस्वीरें 10 नवंबर 2026 से पहले sncmilphoto@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं।

विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 22 नवंबर 2026 को प्रदर्शनी के दौरान की जाएगी, जो कोच्चि के फोरम मॉल में आयोजित होगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *