- महिलाओं ने शंख नदी से जल लेकर मंदिर तक कलश शोभा यात्रा निकाली
लोहरदगा। शंख नदी तट स्थित बाबा एकांतेश्वर महादेव शिव मंदिर में सोमवार को विधिवत पूजन हवन कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इसके बाद अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शंख नदी से जल लेकर मंदिर तक कलश शोभा यात्रा निकाली।
पूजन हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय कलाकार एवं महिलाएं कीर्तन में हरे राम हरे राम, हरे कृष्ण हरे कृष्ण की धुन पर झूमते देखे गए।
लोगों एवं भक्तों का कहना है कि इस मंदिर में सच्चे मन से जो भी मनोकामना मांगी जाए, उसे बाबा एकांतेश्वर महादेव अवश्य पूरा करते हैं।
इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में लोहरदगा के वार्ड नंबर 3, 5, 7 और वार्ड 8 की महिलाओं ने सहयोग किया। इसमें देवंती देवी, सुमन देवी, राधा देवी, आशा गुप्ता, शुशिला देवी,सविता गुप्ता, रिशु साहू, रुणा देवी, नेहा देवी, राधा देवी, तारा देवी, अनिता सिंह, मंजु देवी, गिता देवी, नीलू, मीरा देवी, सहित विनोद सिंह, सुरेश ठाकुर मनोज गुप्ता (मन्ना), विक्रम बाबा, रणधीर साहू, सोहन साहू, अनिल साहू, विनोद साहू, सुनील क्षत्रिय सहित अन्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


