Skip to content
Wednesday, November 04, 2026
Dainik Bharat 24

Dainik Bharat 24

Hindi News,Daily News, Jharkhand News

  • झारखंड
  • देश
  • दुनिया
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • सेहत
  • रोजगार
  • पोस्टमार्टम
  • पाठकों की तस्वीर
  • अन्य विषय
    • कृषि
    • मौसम
    • राशिफल
    • वायरल
    • विचार / फीचर
    • धर्म/अध्यात्म

खाताधारकों को बीमा से शत प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य

झारखंड
31/12/202031/12/2020dainikbharat24
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के ग्राम धारासिंहटांड़ में बैंक ऑफ इंडिया की जमुआ शाखा के तत्वावधान में 31 दिसंबर को जन बीमा शिविर लगाया गया। मौके पर ही कई खाताधारकों का बीमा किया गया। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी ने कहा कि जन धन जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 आयुवर्ग के खाताधारियों का प्रधानमंत्री सुरक्षा, जीवनज्योति बीमा व 18 से 40 आयुवर्ग के खाताधारकों को अटल पेंशन योजना से शत प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य है। खाताधारक अपना बैंक खाता, आधार कार्ड, नॉमिनी का आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर जाये। बैंक सीएसपी में बीसी के माध्यम से सरलतापूर्वक ऑनलाइन बीमा कराया जा रहा है। केसीसी ऋण माफी, केसीसी ऋण, एनपीए आदि की जानकारी भी दी गयी।

बीसी योगेश कुमार पांडेय, बहादुर कुमार पंडित द्वारा शिविर में दर्जन से अधिक खाताधारकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर बीमा किया गया। बीसी योगेश कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा, जीवनज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इसके फायदे के बारे में बताया।

बैंक ऑफ इंडिया मिर्जागंज, रेम्बा, हीरोडीह, खरगडीहा, बदडीहा 1 शाखा के तत्वावधान में शिविर आयोजित कर बीसी द्वारा ग्राहकों का बीमा किया गया। बीमा अभियान जारी रहेगा। उक्त अवसर पर बैंक सहायक शिवानंद कुमार बबलू, दिनेश यादव, मुकेश कुमार यादव, बालेश्वर यादव, गीता देवी, बेबी देवी, ईश्वर यादव, रमणी देवी, कोलिया देवी, ललिता देवी, जगदीश यादव, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

Tagged account holdersAimscoverInsurance

Post navigation

Jharlkand में कोरोना के मिले 240 नये मरीज मिले, जानें जिलों का हाल
सड़क निर्माण कार्य में लगे उपकरणों को किया आग के हवाले

Related Posts

मोबाइल चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, चार गिरफ्तार

26/07/202126/07/2021dainikbharat24

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की उठी मांग

20/04/202520/04/2025dainikbharat24

जनजातीय समुदाय के कला-रूप और कहानियों का गवाह बना ‘संवाद’

18/11/202118/11/2021dainikbharat24

Recent Posts

  • ऑफिस की दिवाली पार्टी का डांस वीडियो वायरल, मिले 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज, यहां देखें
  • प्रेमिका के घर पकड़ा गया पुलिसकर्मी, बचने के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, इतने लोग घायल
  • सरला बिरला विश्वविद्यालय में विधिक सहायता क्लिनिक का उद्घाटन
  • सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘इंद्रप्रस्थ 2026’ का शुभारंभ
  • सुनहरा मौकाः रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1215 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

दैनिक भारत 24

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का मादा। सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

About Us
Contact Us

Latest Posts

  • ऑफिस की दिवाली पार्टी का डांस वीडियो वायरल, मिले 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज, यहां देखें
  • प्रेमिका के घर पकड़ा गया पुलिसकर्मी, बचने के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, इतने लोग घायल
  • सरला बिरला विश्वविद्यालय में विधिक सहायता क्लिनिक का उद्घाटन
  • सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘इंद्रप्रस्थ 2026’ का शुभारंभ
Dainik Bharat 24 | Theme: News Portal Elementrix by Mystery Themes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate & Support Us
  • Privacy Policy