चुनाव में हार के बाद TMC में अंदरूनी असंतोष तेज, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अंदरूनी असंतोष तेज हो गई है। एमपी काकोली घोष दस्तिदार ने बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनके इस कदम को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अंदरूनी असंतोष की चर्चाएं तेज हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार काकोली घोष दस्तिदार ने अपने इस्तीफे में बारासात क्षेत्र में पार्टी के खराब चुनावी प्रदर्शन की “नैतिक जिम्मेदारी” ली है। हालांकि, उन्होंने साथ ही पार्टी की कार्यशैली, चुनावी रणनीति और बाहरी सलाहकार संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

श्री दस्तिदार ने पार्टी नेतृत्व को लिखे पत्र में कहा कि पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को फिर से महत्व दिया जाना चाहिए। बिना नाम लिए उन्होंने चुनावी रणनीतिकार संस्था I-PAC पर भी निशाना साधा। कहा कि “ऐसी अस्थायी संस्थाओं” के भरोसे कठिन राजनीतिक लड़ाइयां नहीं जीती जा सकतीं।

काकोली घोष दस्तिदार का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्हें लोकसभा में TMC के मुख्य सचेतक पद से हटाया गया था। उनकी जगह वरिष्ठ सांसद कल्‍याण बनर्जी को जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर “चार दशक की निष्ठा का पुरस्कार” मिलने जैसी टिप्पणी की थी, जिसे पार्टी नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष नाराजगी माना गया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह इस्तीफा केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि TMC के भीतर बढ़ती बेचैनी का संकेत हो सकता है। हाल के चुनावों में पार्टी को कई क्षेत्रों में झटका लगा है, जिसके बाद संगठन के भीतर जवाबदेही और रणनीति को लेकर बहस तेज हो गई है।

बारासात और उत्तर 24 परगना क्षेत्र लंबे समय से TMC का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में वहां के वरिष्ठ नेता का इस तरह पद छोड़ना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि अभी तक पार्टी नेतृत्व की ओर से काकोली घोष दस्तिदार के इस्तीफे पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *