गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी में शामिल गिरोह पर हुई कार्रवाई

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। युद्ध के बीच देश के विभिन्‍न राज्‍यों से गैस सिलेंडर की कमी होने की खबर आ रही है। सिलेंडर के कालाबाजारी की सूचना भी सामने आ रही है। इसके खिलाफ राज्‍य सरकारें कार्रवाई भी कर रही हैं। इस क्रम में महाराष्‍ट्र सरकार ने भी छापेमारी की।

सरकार ने वरली इलाके में खाद्य वितरण विभाग ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी में शामिल एक गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की। सिलेंडरों का एक बड़ा ज़ख़ीरा ज़ब्त कर लिया। यह कार्रवाई वरली नाका स्थित गणपतराव कदम रोड पर ‘सूरज वल्लभदास चाल’ इलाके में गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और उन्हें ज़्यादा कीमतों पर बेचने के खिलाफ की गई थी।

इस ऑपरेशन में HP गैस कंपनी के 6 भरे हुए और 58 खाली 5 किलो के सिलेंडर ज़ब्त किए गए। इसके अलावा, सुपर गैस कंपनी के 64 भरे हुए 4 किलो के सिलेंडर और 19 भरे हुए 12 किलो के सिलेंडर भी ज़ब्त किए गए।

इनके अलावा, अलग-अलग साइज़ के 25 खाली सिलेंडर—12 किलो, 4 किलो और 2 किलो भी मिले। कंट्रोलर खाद्य राशनिंग कार्यालय की टीम और कार्यालय संख्या 21 के अधिकारियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *