लोहरदगा में सघन वाहन जांच अभियान में 3.12 लाख जुर्माना वसूला गया

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बी.एस. कॉलेज पिकेट के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चला।

जांच अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराना और वाहन चालकों को जागरूक करना था। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई।

जांच के क्रम में ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन संचालन, ओवरलोडिंग एवं वाहनों में अवैध संशोधन सहित अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई।

अभियान के दौरान 68 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 3 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना ई-पॉस मशीन के माध्यम से वसूला गया।

जांच के दौरान पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान में जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230