खान सर पर Arms Act के तहत मामला दर्ज, छात्रों के लिए ये सलाह

बिहार देश
Spread the love

पटना। चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर Faisal Khan (खान सर) से जुड़ी फायरिंग और कोचिंग विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने खान सर, उनके दो सुरक्षा गार्डों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

2 जून की रात पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर तोड़फोड़ और पथराव की घटना हुई थी। इसके बाद खान सर ने दावा किया था कि उनकी कोचिंग पर हमला हुआ और इसके पीछे प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों का हाथ हो सकता है।

हालांकि बाद में सामने आए CCTV और वीडियो फुटेज में कथित रूप से कोचिंग संस्थान के सुरक्षा गार्डों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने के दृश्य दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ शुरू की।

किन धाराओं में केस

रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (उकसावे/सहयोग) और Arms Act की धारा 25 (9), 27 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में इस्तेमाल हथियारों को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने ये कहा

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और वीडियो फुटेज, हथियारों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अभी यह तय किया जाना बाकी है कि फायरिंग किस परिस्थिति में हुई। इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार है।

छात्रों के लिए सलाह

घटना के बाद प्रशासन ने छात्रों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की है। पुलिस और जिला प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और किसी भी तरह की भड़काऊ या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न किया जाए।

खान सर का पक्ष

खान सर ने पहले दावा किया था कि उनकी कोचिंग पर हमला प्रतिद्वंद्वी संस्थानों की साजिश का हिस्सा हो सकता है। गरीब छात्रों को सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराने के कारण कुछ लोगों को आपत्ति है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *