रांची। झारखंड (Jharkhand) के शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण जून 2023 से शुरू होगा। वर्ष, 2024 तक सबका तबादला कर दिया जाएगा। उक्त बातें एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने कही। संघ के मुख्य प्रदेश प्रतिनिधि प्रेम प्यारे लाल और परीक्षित महतो ने 27 मार्च को शिक्षा सचिव से सचिवालय में मुलाकात की। उनसे शिक्षकों के स्थानांतरण पर चर्चा की।
संघ के पदधारियों ने बताया कि अंतर जिला स्थानांतरण का काम 8 वर्षों से रुका हुआ है। शिक्षक-शिक्षिकाएं दूसरे जिला में रहकर मानसिक तनाव में काम कर रहे हैं।
कई शिक्षक व शिक्षिकाएं अपने बूढ़े मां बाप एवं परिवार का सेवा सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व में नियम था कि प्राथमिक शिक्षक-शिक्षिकाएं को एक बार अंतर जिला स्थानांतरण कर गृह जिला में भेज दिया जाता था।
पदधारियों ने कहा कि संकल्प (संख्या-2096) और अधिसूचना (संख्या-1556) लागू होने से एक भी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अंतर जिला स्थानांतरण नहीं हो रहा है। इस बीच कई दूसरे जिले से आने जाने के क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गये हैं।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।