उत्तर प्रदेश से फिर सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, देखें

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उमेश पाल के गवाह की हत्‍या का मामला थमा नहीं है। इस बीच सूबे से फिर हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यह गाजियाबाद के एक होटल का बताया जा रहा है। इसका वीडियो पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट से शेयर किया है।  

जानकारी के अनुसार होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाउंसर ने परिजनों को जमकर लाठी डंडों से पीटा। पीटने से घायल हुए 2 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। घटना मसूरी थाने के द ग्रैंड आइरिस होटल का बताया जा रहा है।

इस होटल का मालिक एक भाजपा नेता को बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

अखिलेश यादव ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा है, ‘उप्र में भाजपा ने क़ानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है।’

कांग्रेस की एक महिला नेता ने भी इस मामले में योगी सरकार को आड़े हाथो लिया है। उसने ट्वीट कर बताया कि इस परिवार से बात हुई। लोग गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार के लोगों ने सिर्फ 2 गाने और चलाने की मांग थी।

महिलाओं के ऊपर भी डंडे बरसाये गये। खुले तौर पर होटल के स्टाफ ने जो किया, वह बता रहा है कि आज यहां पुलिस का कोई डर नहीं बचा।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।