रांची। झारखंड सरकार के वाणिज्य कर विभाग ने टैक्स चोरी विषयक गतिविधियों की रोकथाम के लिए IRAU (Intelligence and Revenue Analysis Unit) गठित किया है। यूनिट द्वारा तैयार Intelligence note में टैक्स चोरी का मामला प्रतिष्ठान सर्वश्री दिलीप बिल्डकॉन से संबंधित पाया गया।
मुख्यालय और प्रमंडल की संयुक्त टीमों द्वारा 19 जनवरी, 2023 को सर्वश्री दिलीप बिल्डकॉन के मुख्य व्यवसाय स्थल साहिबगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रतिष्ठान द्वारा Intelligence note के आधार पर चिन्हित टैक्स चोरी को स्वीकार करते हुए 8.3 करोड़ रुपए जमा कर दिया गया।
इसके साथ संयुक्त टीमों द्वारा एक अन्य प्रतिष्ठान सर्वश्री एचसीसी घोषित साहिबगंज स्थित व्यवसाय स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इसका भौतिक अस्तित्व नहीं पाया गया। दोनों प्रतिष्ठानों के संव्यवहार की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह Fake ITC से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।