क्रिकेटर ऋषभ पंत की दुर्घटना का CCTV वीडियो आया सामने, देखें

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्तराखंड। रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बीसीसीआई के मुताबिक ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं। दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है। उसकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। पीठ पर घिसने की चोट आई है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बीसीआई ने यह भी कहा कि उन्हें कितनी चोट आई हैं, उसका पता लगाने के लिए MRI स्कैन कराएंगे। आगे के उपचार की तैयारी करेंगे। BCCI ऋषभ के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है, जबकि मेडिकल टीम वर्तमान में ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों के निकट संपर्क में है।

हरिद्वार के ग्रामीण एसपी स्‍वपन किशोर ने कहा कि एक CCTV वीडियो की बात सामने आ रही है। हमें सूचना मिली है कि ये उपरोक्त घटना का ही CCTV है। अभी इस संबंध में और जानकारी एकत्रित की जा रही है। सभी संभावित पहलुओं से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में फुटेज उस समय जब कार डिवाइडर से टकराई थी। पंत अपनी कार के टकराने के बाद खुद शीशा तोड़ कर बाहर निकले थे। इस दौरान आस पास के लोगों ने उनकी मदद की थी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।