आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहदरगा के सदर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के भक्सों खखसीगढ़ा में अज्ञात युवती का अधजला शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने थाना को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पूरे मामले की जांच कर रही है।
शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर दी गई होगी। साक्ष्य मिटाने के लिए उसे जलाने का प्रयास किया गया है।
पूरे मामले पर की जांच लोहरदगा एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह बारीकी से कर रहे हैं।