
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। एक महिला का शव कुआं में तैरता हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव मिलने के बाद तरह-तरह की चर्चा लोग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के बगल स्थित कुआं में 8 अक्टूबर को एक महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। उसकी पहचान करीब 25 साल की जयंती उरांव के रूप में की गई। उसका ससुराल लोहरदगा के बगड़ू में है।
जयंती नदिया करचा टोली की रहने वाली थी। बताया जाता है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व में भी उसे इसी कुएं में गिरा हुआ देखा गया था। तब आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला था।
पुनः उसी कुएं में उसका शव तैरता हुआ पाया गया। सूचना पर लोहरदगा पुलिस कुआं से शव निकाली। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। लाश मिलते ही कई तरह की चर्चा होने लगी है।
पिता निर्दोष उरांव के मुताबिक गुरुवार को ही वह घर से बाहर निकली हुई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल सकती है।