तौहीद आलम बने झामुमो कोकदोरो पंचायत अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड की कोकदोरो पंचायत में झामुमो पंचायत कमेटी का गठन प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष तौहीद आलम, उपाध्यक्ष तनवीर आलम, नेषाद आलम, सचिव जगेश्‍वर मुंडा, कोषाध्यक्ष रफीउल अंसारी को बनाया गया। कार्यकारिणी में 10 लोगों को सदस्य बनाया गया है।

इस दौरान पंचायत की नवनियुक्त कमेटी को पार्टी की नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दि‍या गया। साथ ही, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने की बात कही गई।

बैठक में सबीबुल रहमान, रजनीचंन्द्र पहान, मोहम्मद चांद, सज्जाद अंसारी, दरिद्रचन्द पहान, अबु तालिब, फैजुल अंसारी, अफान अंसारी, सेराज अंसारी, सऊद अंसारी, राजू मुंडा, आसीफ अंसारी, खालीक अंसारी, हि‍दायतुल्लाह अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।