पटना। अभी-अभी बड़ी खबर यह आ रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है।
अकूत संपत्ति अर्जित करने के विवाद में घिर आरसीपी सिंह ने जदयू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बताया है यह पार्टी डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने कहा कि यह जदयू में सिर्फ झोला उठाने के लिए कौन रहेगा। आने वाले दिनों में इस पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
संपत्ति विवाद के बाद पहली बार आरसीपी सिंह मीडिया के सामने आये हैं। उन्होंने नालंदा के जदयू नेता ने 2010 से 2022 तक काली कमाई कर संपत्ति आर्जित करने का आरोप लगाया है।