
रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने रानी सती विद्यालय मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रविवार को कराया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
जेसीआई रांची उड़ान ने ‘पेंसिल ऑफ प्रॉमिस’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आये सती विद्या मंदिर के सारे बच्चे कलरफुल ड्रेस में थे। वे देखने में काफी सुंदर लग रहा था। इस स्कूल को जेसीआई रांची उड़ान ने गोद लिया है।
प्री नर्सरी, नर्सरी और प्रेप के बच्चों को उन्हीं के बीच में यह कंपटीशन रखा गया। बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे। उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वालों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका रेखा राय थी। उनका साथ नितिशा जालान ने दिया। जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष निधि सर्राफ ने कहा बच्चे को थोड़ा सहयोग मिल जाए तो रंग बिखेरने में कहीं से भी पीछे नहीं रहते हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष निधि सर्राफ, सचिव प्रिया पोद्दार, नीतीशा जलान, रेखा रायका, मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी भी मौजूद थीं।