नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश में एक ही पार्टी का शासन हो : आभा सिन्‍हा

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिना चर्चा की नीति के कारण देश की जनता को तकलीफ हो रही है। वह पूरे देश में पार्टी भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शासन चाहते हैं। उक्‍त आरोप झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने लगाया।

प्रवक्‍ता ने कहा कि मोदी की बिना इन्वॉल्वमेंट करने की नीति के कारण देश तकलीफ पा रहा है। चाहे नोटबंदी हो, किसान कानून हो, वस्तु सेवा कर (जीएसटी) हो या अभी अग्निपथ योजना हो।

श्रीमती सिन्‍हा ने कहा कि जो मोदी चाहते हैं कि देश से विपक्ष समाप्त हो जाए। कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, उनकी नीयत देश के सामने आ गई। उन्होंने कहा कि अब रीजनल पार्टियों के पीछे पड़े हुए हैं। वह चाहते हैं कि पूरे मुल्क में एक पार्टी का शासन हो। वह भाजपा-आरएसएस हो। उनकी यह मंशा खतरनाक है। बहुत ही खतरनाक खेल देश में हो रहा है। इससे पूरा देश चिंतित है और। देश के अंदर दम घुटाने वाला माहौल है।

प्रवक्‍ता ने कहा कि लोग डर से बोल नहीं रहे हैं, क्योंकि ईडी पहुंच जाती है। इनकम टैक्स पहुंच जाती है। सीबीआई पहुंच जाती है। मीडिया भी डरा हुआ है। माहौल ऐसा बन गया है, जहां खुली हवा में सांस लेने का वक्त जो है वो अभी नहीं दिख रहा है। बहुत ही चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है।