गढ़वा में महिला कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। गढ़वा में महिला कॉलेज के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त हो गया है। इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दी है। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2022-23 में पलामू स्थित नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय अंतर्गत होगा। सीएम ने महिला कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए 13 करोड़ 61 लाख 70 हजार 700 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव एवं तत्संबंधी स्वीकृत्यादेश प्रारूप पर अनुमोदन दिया है।

महिला शिक्षा के प्रति गंभीर सरकार

राज्य सरकार किशोरी और युवतियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है। युवतियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। साथ ही, किशोरियों को बेहतर शिक्षा से आच्छादित करने के उद्देश्य से मॉडल स्कूल के तर्ज पर बालिकाओं के विद्यालयों को विकसित किया जा रहा है।