मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के धार से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बस के नर्मदा नदी में गिरने से कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई। बस में सवार 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक घटना 18 जुलाई को घटी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। मध्य प्रदेश के इंदौर से खरगौन के बीच धार में नर्मदा नदी में बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। ब्रेक फेल होने या स्टेयरिंग काम नहीं करने की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन और एनटीआरएफ की टीम वहां पहुंच चुकी है। अन्य यात्रियों की खोज जारी है। शवों की पहचान की जा रही है। अब तक पांच मृतकों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से तीन महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम पुरी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है। हादसे की वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। जांच के आदेश दे दिए गये हैं। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गये हैं। उनके मुताबिक बस में 50 से 55 लोगों के सवार होने की सामने आई है।