सिमडेगा। झारखंड की राजधानी रांची में लड़की की हत्या का मामला सुलझा भी नहीं था कि सिमडेगा में युवती की हत्या का मामला सामने आया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक सिमडेगा के कुरडेग थाना क्षेत्र में मिडिल स्कूल के खेत में 20 वर्षीय युवती की लाश मिली। धारदार हथियार से हत्या उसकी हत्या की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है उक्त युवती की 12 जनवरी को शादी तय हुई थी। तैयारी चल रही थी। इस बीच उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इसकी वजह के बारे में कुछ बताया जा सकता है।