पंजाब : भ्रष्टाचार में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और एक पत्रकार गिरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब सतर्कता जांच ब्यूरो ने आज तड़के राज्य के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पत्रकार कमलजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है जिन पर धर्मसोत का करीबी सहयोगी होने का आरोप है।

कांग्रेस नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में समाज कल्याण और वन मंत्री रहे धर्मसोत को अमलोह से पकड़ा गया। इससे पहले भ्रष्टाचार के इसी मामले में जिला वन अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और एक ठेकेदार हरमिंदर सिंह हम्मी की गिरफ्तार किया गया था।