क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे धोनी, नयनतारा के साथ मिलाया हाथ

झारखंड मनोरंजन
Spread the love

रांची। भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नॉर्थ के साथ-साथ साउथ में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। चेन्नई की कप्तानी करने वाले धोनी की तमिलनाडु में बहुत फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें थाला कहकर बुलाते हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है।

जनाकारी के मुताबिक, धोनी पहले ही मेगास्टार रजनीकांत के करीबी सहयोगियों में से एक संजय को अपने साथ जोड़ चुके हैं। संजय ने धोनी को सलाह दी है कि नयनतारा को अपनी पहली फिल्म के लिए लेना तमिल फिल्म उद्योग में उनके लिए अच्छा होगा। इसलिए धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए अभिनेत्री नयनतारा से हाथ मिलाया है। नयनतारा फिल्म में लीड रोल निभाएंगी।

कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा लीग के मौजूदा सत्र के बाद की जाएगी। इसके बाद जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जाएगी। बता दें, धोनी से पहले हरभजन सिंह, एस. श्रीसंत और इरफान पठान तमिल फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।