24 प्रतिशत बढ़कर 38 अरब डॉलर पर पहुंचा देश का निर्यात

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। देश का निर्यात 24.22 फीसदी बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, निर्यात में ये वृद्धि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और केमिकल सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन की वजह से हुई है।

हालांकि इसी अप्रैल में भारत का आयात 26.55 फीसदी बढ़कर 58.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अप्रैल, 2022 में देश का व्यापार घाटा भी 20.07 अरब डॉलर हो गया है। साल भर पहले इसी अवधि में व्यापार घाटा 15.29 अरब डॉलर था।