Skip to content
Wednesday, September 16, 2026
Dainik Bharat 24

Dainik Bharat 24

Hindi News,Daily News, Jharkhand News

  • झारखंड
  • देश
  • दुनिया
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • सेहत
  • रोजगार
  • पोस्टमार्टम
  • पाठकों की तस्वीर
  • अन्य विषय
    • कृषि
    • मौसम
    • राशिफल
    • वायरल
    • विचार / फीचर
    • धर्म/अध्यात्म

खाताधारकों को बीमा से शत प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य

झारखंड
31/12/202031/12/2020dainikbharat24
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के ग्राम धारासिंहटांड़ में बैंक ऑफ इंडिया की जमुआ शाखा के तत्वावधान में 31 दिसंबर को जन बीमा शिविर लगाया गया। मौके पर ही कई खाताधारकों का बीमा किया गया। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शाखा प्रबंधक मो वसीम अकरम अंसारी ने कहा कि जन धन जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 आयुवर्ग के खाताधारियों का प्रधानमंत्री सुरक्षा, जीवनज्योति बीमा व 18 से 40 आयुवर्ग के खाताधारकों को अटल पेंशन योजना से शत प्रतिशत आच्छादित करने का लक्ष्य है। खाताधारक अपना बैंक खाता, आधार कार्ड, नॉमिनी का आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर जाये। बैंक सीएसपी में बीसी के माध्यम से सरलतापूर्वक ऑनलाइन बीमा कराया जा रहा है। केसीसी ऋण माफी, केसीसी ऋण, एनपीए आदि की जानकारी भी दी गयी।

बीसी योगेश कुमार पांडेय, बहादुर कुमार पंडित द्वारा शिविर में दर्जन से अधिक खाताधारकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर बीमा किया गया। बीसी योगेश कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा, जीवनज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इसके फायदे के बारे में बताया।

बैंक ऑफ इंडिया मिर्जागंज, रेम्बा, हीरोडीह, खरगडीहा, बदडीहा 1 शाखा के तत्वावधान में शिविर आयोजित कर बीसी द्वारा ग्राहकों का बीमा किया गया। बीमा अभियान जारी रहेगा। उक्त अवसर पर बैंक सहायक शिवानंद कुमार बबलू, दिनेश यादव, मुकेश कुमार यादव, बालेश्वर यादव, गीता देवी, बेबी देवी, ईश्वर यादव, रमणी देवी, कोलिया देवी, ललिता देवी, जगदीश यादव, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

Tagged account holdersAimscoverInsurance

Post navigation

Jharlkand में कोरोना के मिले 240 नये मरीज मिले, जानें जिलों का हाल
सड़क निर्माण कार्य में लगे उपकरणों को किया आग के हवाले

Related Posts

बिहार का खजाना सम्राट के हवाले, जानें नीतीश के पास है क्या

03/02/202403/02/2024dainikbharat24

टीकाकरण को लेकर फैले भ्रम को दूर करने खुद फील्‍ड में उतरे उपायुक्त

30/05/202130/05/2021dainikbharat24

रांची की अंजलि बनीं अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता की उपविजेता

21/07/202521/07/2025dainikbharat24

Recent Posts

  • झारखंड चैंबर के अध्‍यक्ष बने तुलसी पटेल और महासचिव रोहित अग्रवाल
  • पिठोरिया में गणेश उत्सव की धूम, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
  • पिठोरिया में गलत पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
  • उपायुक्त से की अबुआ आवास योजना और मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत
  • राजस्व कर्मचारी को घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

दैनिक भारत 24

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का मादा। सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

About Us
Contact Us

Latest Posts

  • झारखंड चैंबर के अध्‍यक्ष बने तुलसी पटेल और महासचिव रोहित अग्रवाल
  • पिठोरिया में गणेश उत्सव की धूम, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
  • पिठोरिया में गलत पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
  • उपायुक्त से की अबुआ आवास योजना और मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत
Dainik Bharat 24 | Theme: News Portal Elementrix by Mystery Themes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate & Support Us
  • Privacy Policy