क्राइम थ्रिलर ‘बलिया कांड’ का पहला लुक जारी

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। एका एंटरटेनमेंट ने हिंदी क्राइम थ्रिलर ‘बलिया कांड’ का पहला लुक जारी कर दिया है। पोस्टर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। निर्माता को यकीन है कि यह वेब सीरीज दर्शकों की आंखों को स्क्रीन से जोड़े रखेगी। उनके पास पॉपकॉर्न खाने का समय नहीं होगा, क्योंकि यह सीरीज ध्यान भटकने नहीं देगी।

सीरीज हैरी जोश, रामित ठाकुर, रणक्ष राणा, शेरोन पांडे, उपासना हलदर और पूजा अग्रवाल अभिनीत और एकांश बच्चन द्वारा निर्मित है। नील पांडे द्वारा निर्देशित ‘बलिया कांड’ एक थ्रिलर फिल्म है।

निर्माता एकांश बच्चन के अनुसार, ‘वेब श्रृंखला बलिया कांड एक सच्ची कहानी पर आधारित है। पोस्टर को फिल्म समीक्षक और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह 27 अप्रैल, 2022 को एका एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रही है।’