दिल्ली: शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा सैनिक स्कूल का नाम, फ्री में होगी पढ़ाई और फौजी की ट्रेनिंग

देश नई दिल्ली शिक्षा
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सैनिक स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

केजरीवाल ने कहा, 23 मार्च को यानी कल शहीद ए आजम भगत सिंह का शहादत दिवस है। 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटका दिया गया था। 20 दिसंबर को कैबिनेट ने फैसला किया था कि दिल्ली में एक ऐसा स्कूल बनाएंगे, जहां पर बच्चों को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वह एनडीए, सेना, नेवी और एयरफोर्स में भर्ती हो सकें।

उन्होंने कहा, इस साल से इसकी क्लास शुरू होंगी.  केवल 200 सीटों के लिए, 18000 आवेदन आ चुके हैं। 27 मार्च को नवी क्लास में दाखिले के लिए और 28 मार्च को 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए टेस्ट होंगे। यह पहले चरण का टेस्ट होगा। नतीजों के आधार पर बच्चों को एडमिशन मिलेगा। केजरीवाल ने बताया, उस स्कूल का नाम शहीदे आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा. उस स्कूल का नाम होगा Saheed Bhagat singh armed prepatory school

उन्होंने बताया कि इस स्कूल में पढ़ाई से लेकर सब कुछ फ्री होगा। यह आवासीय होगा। इसमें लड़के और लड़कियों के अलग अलग रहने की व्यवस्था की जाएगी। स्कूल के लिए 14 एकड़ का कैंपस बनाया जा रहा है। स्कूल के अंदर अफसरों वाली क्वालिटी छात्रों को सिखाई जाएंगी।

यहां पर एक्सपर्ट फैकल्टी साफ तौर से रिटायर्ड आर्मी, नेवी, एयरफोर्स अफसर होंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली का रहने वाला कोई भी बच्चा इसमें एडमिशन ले सकता है। स्कूल में 9वीं और 11वीं में एडमिशन ले सकेंगे। दोनों कक्षाओं के लिए 100-100 सीटें होंगी।