मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस इस मौके पर अपनी फैमिली संग मालदीव ट्रिप पर गई हुई हैं। वहीं पर वे अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था।
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। फिल्म में वरुण धवन भी थे। फिल्म में लोगों ने पसंद तो किया लेकिन निर्माता निर्देश महेश भट्ट की बेटी होने के कारण उन्हें नेपोटिज्म का आरोप भी झेलना पड़ा। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि आलिया को स्टूडेंट ऑफ द ईयर में ऐसे ही रोल नहीं मिल गया था। उन्हें इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
फिल्म में आलिया समेत 400 लोगों का ऑडिशन्स लिया गया था। बाद में आलिया का नाम फाइनलाइज हुआ। इसके अलावा राजी, गली बॉय, उड़ता पंजाब, डीयर जिंदगी, हाईवे, 2 स्टेट्स, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, कलंक और सड़क 2 जैसी फिल्मों से लोगों के दिल में खास जगह बना ली। आलिया भट्ट के बारे में एक बात खास है कि एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस से आलोचकों की बोलती बंद की है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। आलिया भट्ट ने समय की कमी के चलते शेरशाह करने से मना कर दिया था। प्रभास स्टारर साहो, नीरजा, गोलमाल अगेन, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और राब्ता जैसी फिल्मों को करने से मना किया था। इसी महीने उनकी मच अवेटेड फिल्म ट्रिपल आर (RRR) रिलीज होने वाली है।
एस एस राजामौली की इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। ट्रिपल आर के अलावा आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में डॉर्लिग्स, जी ले जरा, रॉकी और रानी की प्रेमकहानी, ब्रह्मास्त्र और तख्त है।