महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • राज्य के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की

रांची। महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा, आस्था, परंपरा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एक मार्च को रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित शिव बारात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य एवं राज्यवासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा भोले शंकर के दरबार में पूजा अर्चना और आशीर्वाद लेने हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। शिव बारात में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। यह परंपरा आगे भी अनवरत चलता रहे, यही हमारी बाबा भोलेनाथ से विनती है।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री और विधायक सीपी सिंह और श्री शिव बारात आयोजन समिति के तमाम सदस्य मौजूद थे।