इस भोजपुरी फिल्म को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्द होगी रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। इस भोजपुरी फिल्‍म को यू सर्टिफिकेट मिला है। यह जल्‍द ही रिलीज की जाएगी। इसका निर्माण परमेश्वर फिल्म्स व ए3 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। फिल्‍म का नाम ‘सइयां मिलल बा 420’ है। केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसे यू सर्टिफिकेट दिया है।

फिल्म में दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। निर्देशक अनिल कमल चौहान ने बताया कि सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। जल्द फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज किए जायेंगे। उम्मीद है कि फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगी।

फिल्म में प्रेम सिंह, राज सिंह राजपूत, अनूप अरोड़ा, प्रज्ञा तिवारी, नीतू मौर्या, विद्या सिंह, आरके गोस्वामी, सुधीर चंचल, बादल सिंह, योगिता शर्मा, अभिराज साह, सतीश साहनी व अन्य ने अभियान किया है। निर्माता अनिल कमल चौहान व शैलेन्द्र कुमार पंडित हैं। सह निर्मात्री अनिता देवी और ए3 मोशन पिक्चर्स है।

फिल्‍म के संगीतकार अभिषेक पांडेय, गीतकार पंकज प्रियदर्शी व रंजीत यादव हैं। कहानी रंजन तिवारी, संवाद व पटकथा लेखक शमशेर सेन, डीओपी अमिताभ चंद्रा, एडिटर लक्ष्य खत्री, कोरियोग्राफर कुमार प्रीतम व राजेश शर्मा है। मेकअप व हेयर जय शर्मा व पिंटू सिंह, कला निर्देशक विकास शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर रजनीश रंजन व मिलन मनजोषी, सहायक निर्देशक नीतीश आर यादव हैं।

फ़िल्म के गीतों को मोहन राठौड़, आलोक कुमार, अमित सिंह एम्मी, अमृता दीक्षित, नेहा राज, सत्यम सिंह निक्कू ने आवाज दी है।