मुंबई। अभिनेता आर माधवन काफी समय से फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में मशहूर साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन की सच्चाई जो दर्शकों के सामने रखा जाएगा। माधवन नांबी की भूमिका निभाएंगे।
पहले यह फिल्म पहले एक अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी। अब माधवन ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। अब फिल्म ‘रॉकेट्री’ एक जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। माधवन ना सिर्फ इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है और इसके निर्माता-निर्देशक भी माधवन ही हैं। यह फिल्म हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।
फ़िल्म में शाहरुख खान और साउथ स्टार सूर्या फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग भारत, जॉर्जिया, रूस और फ्रांस जैसे देशों में की गई है। इसके अलावा, सिमरन बग्गा, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक कुमार और दिनेश प्रभाकर जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। इस पहले माधवन शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
बता दें, नांबी नारायणन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिक थे, जिन्हें देश से गद्दारी करने के झूठे आरोपों में फंसाया गया था। 26 साल की लंबी लड़ाई और पुलिस-प्रशासन से जूझने के बाद साल 1998 में सुप्रीम कोर्ट ने उनको बेगुनाह बताया था।