
विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत के गरदाहा मठ से बेशकीमती मूर्ति चोरी कर ली गई। अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
यह जानकारी तब हुई, जब शनिवार की सुबह पुजारी- भारद्वाज मिश्र मंदिर का दरवाजा खोलने गए। उन्होंने देखा कि गर्भ गृह के दरवाजे में लगा ताला खुला पड़ा है। अंदर देखा तो झूला से राधा-कृष्ण की मूर्ति गायब थी। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई।

सूचना पाकर कांडी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि चोरी गई मूर्ति जल्द ढूंढ निकालें। चोरों को गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मूर्ति बरामद की जाएगी।
मौके पर गोरख सिंह, शम्भूनाथ सिंह, शिवनाथ राम, रंजय कुमार, अतीस कुमार सिंह, रामाधार पासवान, डॉ शैलेन्द्र कुमार, महेंद्र विश्वकर्मा, राजगृही प्रसाद, उमेश सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश्वर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।