
मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में पुलिस ने बस स्टॉप पर खड़े होकर नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। ● पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। असल में आरोपी बस स्टॉप पर खड़ा होकर लड़कियों के सामने प्राइवेट पार्ट को निकालकर अश्लील हरकत करता था।
वह काफी समय से गर्ल कॉलेज के पास बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उनके सामने स्कूटर पर बैठकर अश्लील हरकत करता था। इससे कई छात्राएं परेशान थीं। जिसके बाद कुछ छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा किए। आरोपी के वीडियो बनाए और स्कूटर नंबर के जरिए उसकी पूरी जानकारी निकाली।
सभी सबूतों के साथ लड़कियां डीसीपी राजेश सिंह से मिलने पहुंच गई। सबूतों को देखने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाली लड़कियां नाबालिग हैं, आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।