ईम्का झारखंड चैप्टर के अध्‍यक्ष संजीव बेसरा और महासचिव बनीं मनीषा सिंह

झारखंड
Spread the love

रांची। इंडियन इंस्‍टी‍ट्यूट ऑफ मास कम्‍युनिकेशन अल्‍यूमिनी एसोसिएशन (ईम्का) के झारखंड चैप्टर के अध्‍यक्ष संजीब बेसरा बनें। चैप्टर के पुनर्गठन को लेकर रांची प्रेस क्‍लब में सदसयों की पिछले दिनों बैठक हुई। इसमें सदस्‍य ऑफलाइन और ऑनलाइन जुड़े सभी ने इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार रखे।

बैठक में अरविंद दास, देवव्रत सिंह, अमित गुप्ता, कुमार राजेश, ओंकार पांडेय, संतोष उरांव, मनीष गुप्‍ता, श्रीमती मनीषा सिंह, अभिषेक कुमार, आनंद दत्त, शंभू नाथ, निरज कुमार, प्रशांत कुमार महतो, सूरज ठाकुर ने संबोधित किया। इनके अलावा गूगल मीट के माध्यम से संजीव बेसरा, विवेकानंद सिंह, किशोर, नित्यानंद, देवेंद्र भी जुड़े।

सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकरिणी सदस्यों का चयन किया गया। इसे ईम्‍का की केंद्रीय कमेटी की भी मंजूरी मिल गई है।

नई कमेटी के पदधारी

संरक्षक : अरविंद दास, देवव्रत सिंह, मनोज कुमार, आलोक गुप्ता

अध्यक्ष : संजीव बेसरा

उपाध्यक्ष : अभिषेक कुमार

महासचिव : श्रीमती मनीषा सिंह

संगठन सचिव : शंभू नाथ

कोषाध्यक्ष : संतोष उरांव

कार्यकारिणी सदस्य

मुकेश कुमार

रंजीत कुमार

सुश्री अंजनी कुमारी

रमेश भगत

प्रशांत महतो