
रांची। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल की उपाध्यक्ष प्रियंका जालान एवं आकाश जालान ने झंडोत्तोलन किया। शिक्षक और शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बच्चे ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम का आनंद लिया। कोविड-19 के कारण बच्चे विद्यालय नहीं आ पाए।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने बच्चों के साथ ऑनलाइन जुड़कर देशभक्ति का उत्साह जगाया। स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों में गणतंत्र दिवस का उत्साह चरम पर था।
