
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें पार्टी के बड़े-बडे नेताओं के नाम हैं। पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह का नाम भी इसमें शामिल है। हालांकि झारखंड के किसी मंत्री को शामिल नहीं किया गया है।
सूची के मुताबिक पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, हार्दिक पटेल सहित अन्य के नाम हैं।
