झारखंड में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न जिलों में मंत्री झंडोत्तोलन करेंगे। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने दी। मंत्रिमंडल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह-2022 के अवसर पर राज्य के मंत्री द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया जायेगा।

इस क्रम में मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़, डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदग्गा, सत्यानन्द भोक्ता चतरा, चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावां, जगरनाथ महतो बोकारो, श्रीमती जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, बादल पत्रलेख गिरिडीह, मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, मंत्री हफीजुल हसन देवघर जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेगें।

विदित हो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उप राजधानी दुमका के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया जाता है।