
रांची। बेधड़क होकर पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ उठाएं। दोपहिया वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनका राशन कार्ड रद्द नहीं होगा। कार्ड से नाम भी नहीं कटेगा। वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। योजना 26 जनवरी से शुरू हो रही है।
कई लोगों के मन में यह भ्रम है कि उनके पास दो पहिया वाहन होते हुए राशन कार्ड है और पेट्रोल सब्सिडी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर उनका राशन कार्ड रद्द हो जाएगा। राशन कार्ड से नाम कट जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि यह भ्रम कार्डधारी अपने मन से निकाल दें।
वैसे लोग जिनके पास चार पहिया वाहन है, वह राशन कार्डधारी होने की पात्रता नहीं रखते। दोपहिया वाहन मालिक अपना राशन कार्ड बना सकते हैं। पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ भी सकते हैं।
सरकार ने कहा कि किसी बहकावे में नहीं आएं। जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ उठाएं।